मुबारक हो तुमको नए साल की
मुबारक हो सबको नए साल की
शुक्रिया हम करे प्यारे येशु की
जगमग हुवा है सारा आसमा
रोशन हुआ है सारा ये समा
गूंज उठी है जमीन आसमा
शुक्रिया हम करे प्यारे येशु की
पिछले दिनों में तू साथ रहा
आज भी तू साथ चलता रहा
हर कमी घटी को पूरा करता रहा
शुक्रिया हम करे प्यारे येशु की
आगे के दिनों में साथ रहेगा
एक दिन हमको संग ले जाएगा
वहाँ अनंत जीवन हमे मिलेगा
शुक्रिया हम करे प्यारे येशु की
Post a Comment