नीले आसमां के पार

 नीले आसमां के पार जाएंगे

मेरा यीशु रहता वहाँ (2)

हम मिलेंगे बादलों पर (2)

देखेगा सारा जहां (2)     ||नीले||

उसका कोई भी वादा – न होता अधूरा

हर एक वादा उसका – होता है पूरा (2)

उसका कोई भी वादा

उसके आने का वादा – भी पूरा होगा

देखेगा सारा जहां (2)         ||हम मिलेंगे||


ये विश्वास है मेरा – जो होगा पूरा

सपना ये मेरा न – रहेगा अधूरा (2)

ये विश्वास है मेरा

तेरे संग हम रहेंगे – अपने यीशु के

देखेगा सारा जहां (2)         ||हम मिलेंगे||

Post a Comment

Did this song touch your heart? Share your experience, testimony, or prayer request below. Let’s glorify God together.