चरनी में देखो

 चरनी में देखो पैदा हुआ है,

मरियम का राजदुलारा (2)

आओ हम भी चलें उसका वंदन करें

हम भी चलें उसका वंदन करें – (2)

आओ तन मन धन अर्पण करें

जग के पापो को हरने को आया

हमको जीवन देने को आया (2)

परमेश्वर का पुत्र वो प्यारा

है वो हमारा प्रभु (2)       ||आओ हम||


अब आओ विश्वासियों जय जय करते आओ

अब आओ हम चलें बेथलहम को

चरनी में देखो महिमा का राजा

अब आओ हम सराहें – (3)

ख्रीष्ट प्रभु को


आओ मिलकर उसको सराहें

उसकी महिमा में गीत गायें (2)

जग का वो है तारनहारा

है वो हमारा प्रभु (2)       ||आओ हम||

Post a Comment

Did this song touch your heart? Share your experience, testimony, or prayer request below. Let’s glorify God together.